भोरे: सिसई गांव में मोबाइल टावर पर काम करते समय करंट लगने से कर्मी की मौत, परिजनों ने मुआवजे की मांग की
भोरे थाना क्षेत्र के सिसई गांव में शनिवार की दोपहर करीब एक बजे मोबाइल टावर पर चढ़कर कार्य कर रहे एक कर्मी को करंट लग गया। जिसमें उसकी मौत हो गई। सहयोग में लगे कर्मियों ने किसी तरह नीचे उतारकर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने जांचोंप्रान्त मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।