भोरे: भोरे बाजार में थोक कपड़ा कारोबारी की कार पर पथराव, शीशा तोड़ा, जान बचाकर थाने में शिकायत
भोरे थाना क्षेत्र के भोरे बाजार में एक थोक कपड़ा कारोबारी की कार पर दस अज्ञात लोगों ने पथराव कर कर का पिछला शिशा तोड़ दिया। जिसके बाद किसी तरह अपनी जान बचाकर कपड़ा कारोबारी पुलिस से शिकायत करने थाना में पहुंचे। शनिवार की दोपहर एक बजे श्रीपुर थाना क्षेत्र के मिश्रबतरहा निवासी और ब्याहुत वस्त्र भंडार के थोक कपड़ा विक्रेता नंदकिशोर प्रसाद विजयीपुर में माल भेजे।