काको: ग्राम काजीदउलतपुर में गायत्री महायज्ञ के दूसरे दिन कथा प्रवचन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
ग्राम काजीदउलतपुर पुर में आयोजित गायत्री महायज्ञ के दूसरे दिन देर रात तक कथा और प्रवचन का आयोजन हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और भक्ति में लीन रहे। पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना रहा। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए समुचित व्यवस्था की गई थी, जिससे कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।