नवादा: तकिया पर मोहल्ले में मामूली विवाद को लेकर पड़ोसियों ने पति-पत्नी के साथ की मारपीट, घायल हुए पति-पत्नी अस्पताल में भर्ती
Nawada, Nawada | Mar 30, 2024 नवादा नगर थाना क्षेत्र के तकिया पर मोहल्ला में घर के सामने टंकी का पानी गिरने के कारण पड़ोसियों ने पति-पत्नी को मारपीट कर घायल कर दिया। परिवार के अन्य सदस्यों ने दोनों को इलाज के लिए नवादा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। घायलों की पहचान मोहम्मद रवानी और उनकी पत्नी सुल्ताना बेगम के रूप में हुई है।