अशोक नगर: मोहरी गांव के पास 20 वर्षीय युवक को अज्ञात वाहन चालक ने मारी टक्कर घायल जिला चिकित्सालय में कराया भर्ती
अशोकनगर के मोहरी गांव के पास एक युवक को अज्ञात वाहन चालक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया मिली जानकारी के अनुसार हमीदपुर निवासी राजकुमार पुत्र कैलाश कुशवाहा शुक्रवार की रात 9:30 बजे अशोकनगर से अपने घर जा रहा था इसी दौरान मोहरी गांव के पास उसे अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी जिससे घायल हो गया। युवक के चेहरे एवं सिर में चोटें आई हैं।