सामरी कुसमी: जहां सात बहनों की महिमा से हर मन्नत पूरी होती है, महिला पुजारी संभाल रहीं आस्था की विरासत
कुसमी-सामरी मंगलवार क्षेत्र में स्थित मकरभाजा गांव आज श्रद्धा और भक्ति का एक प्रमुख केंद्र बन चुका है, जहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं लेकर पहुंचते हैं। यहां स्थापित सतबहिनी माता का मंदिर दूर-दूर तक आस्था का प्रतीक माना जाता है। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, सतबहिनी माता के दरबार में सच्चे मन से मांगी गई हर मन्नत पूरी होती है,