राजगढ़: पीएम श्री मो.बा.वि. राजगढ़ के उत्कृष्ट प्रबंधन एवं शैक्षणिक उपलब्धियों की निदेशक राकेश कुमार मीणा ने की सराहना
Rajgarh, Churu | Oct 23, 2026 विद्यालय मे शैक्षणिक सुविधाओं के सुव्यवस्थित रख-रखाव, प्रभावी प्रबंधन एवं सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण की प्रशंसा की।उन्होंने प्रधानाचार्य डॉ.सुशीला बालोदा के कुशल नेतृत्व में विद्यालय में संचालित कौशल विकास गतिविधियों,नवाचारपूर्ण शिक्षण प्रयासों तथा शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की।विद्यालय के शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम की प्रशंसा की।