सिंघेश्वर: पटोरी में 20 लीटर अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, जेल भेजा गया
मधेपुरा के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र में पुलिस ने 20 लीटर अवैध देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना पर पटोरी नहर के पास कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भाग रहे विजय ऋषिदेव को खदेड़ कर पकड़ा। साइकिल में रखे चार गैलन से शराब बरामद हुई। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।