बेतिया: ट्रैक्टर की चपेट में आया मासूम, जीएमसीएच में भर्ती, बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर
घटना अरेराज के मंगुराहा गांव की है, जहां घर के दरवाजे पर खेल रहे 1 वर्ष के मासूम बच्चे को ट्रैक्टर ने रौंद दिया है, परिजनों ने बताया है कि मासूम बच्चा घर से निकल कर ट्रैक्टर के चक्के के पास जाकर खेल रहा था, तभी ट्रैक्टर स्टार्ट कर पीछे किया गया, तो बच्चा ट्रैक्टर के चपेट में आ गया, आनन फानन में स्थानीय पीएचसी में लाया गया।