रक्तदान से बड़ा कोई सामाजिक योगदान नहीं - सुमन बहमनी
रक्तदान मानवता की सेवा का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम
नगर निगम ने सेवा संकल्प अभियान के तहत नेहरू पार्क में लगाया रक्तदान शिविर, 31 युनिट एकत्र
यमुनानगर। सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर निगम की ओर से विश्वास फाउंडेशन के सहयोग से नेहरू पार्क स्थित योगा हाल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य सफाई निरीक्षक विनोद बेनीवाल, मुख्य सफाई निरीक्षक अमित कांबोज, नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान पपला, सफाई कर्मचारियों, होमगार्ड के जवानों सहित अन्य लोगों ने रक्तदान कर सामाजिक सेवा का संदेश दिया। शिविर में सिविल अस्पताल से आई डॉ निशा की टीम ने 31 युनिट रक्त एकत्रित किया। शिविर में मेयर सुमन बहमनी, नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद, पूर्व मेयर एवं भाजपा प्रदेश मंत्री मदन चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, समाज कल्याण विभाग की पूर्व चेयरपर्सन मलिक रोजी आनंद, भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री मनोरमा चौधरी, हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के पूर्व चेयरमैन रामनिवास गर्ग, पार्षद विभोर पाहुजा, रेडक्रॉस समिति सचिव संजीव धीमान, मीडिया सेल इंचार्ज मुक्ता समेत अनेक अतिथियों ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर उनका उत्साहवर्धन किया।
मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई सामाजिक योगदान नहीं है। रक्तदान मानवता की सेवा का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है। रक्त की जरूरत किसी भी व्यक्ति को कभी भी पड़ सकती है, इसलिए स्वस्थ लोगों को आगे आकर नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए।
पूर्व मेयर मदन चौहान ने कहा कि रक्तदान महादान है। एक व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान जरूरत के समय किसी दूसरे व्यक्ति के जीवन को बचाने में सहायक बन सकता है। निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने कहा कि सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में नगर निगम आगे भी सक्रिय भागीदारी निभाता रहेगा। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित यह शिविर समाज को सेवा के लिए प्रेरित करने वाला है। भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि रक्तदान करने वाले लोग न केवल जरूरतमंदों की मदद करते हैं, बल्कि समाज में मानवता और भाईचारे की भावना को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने रक्तदाताओं का आभार जताते हुए अन्य लोगों से भी ऐसे सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। मौके पर मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक गोविंद शर्मा, सीटीएल सतीश कुमार, विश्वास फाउंडेशन से रजनीश विश्वास, सुमेर, मुलख राज, उपदेश, अंजला, सोनिका, टीना आदि मौजूद रहें।
फोटो कैप्शन - रक्तदाताओं को बैज लगाती मेयर सुमन बहमनी व अन्य।
रक्तदाताओं को बैज लगाते हुए।
Jagadhri, Yamuna Nagar | Sep 18, 2026