रतनगढ़: तारानगर में आयोजित किसान सभा के राज्य स्तरीय सम्मेलन को लेकर रतनगढ़ में किसानों की बैठक हुई
तारानगर में आगामी 21,22 और 23 अगस्त को प्रस्तावित अखिल भारतीय किसान सभा के राज्य स्तरीय सम्मेलन को लेकर आज रतनगढ़ के किसान भवन में किसानों की बैठक सभा के जिला उपाध्यक्ष मदनलाल जाखड़ की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सम्मेलन में ज्यादा से ज्यादा पहुंचने व अन्य तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।