नवाबगंज: भारतीय किसान यूनियन का प्रदर्शन: बाराबंकी में विभिन्न मांगों को लेकर सड़क जाम
बाराबंकी में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।यह प्रदर्शन गुरुवार करीब 11 बजे से जारी था और संबंधित अधिकारियों के मौके पर न पहुंचने से किसान यूनियन के कार्यकर्ता नाराज हो गए।नाराज किसान यूनियन के कार्यकर्ता डीएम कार्यालय पहुंच गए और कार्यालय के बाहर सड़क पर बैठ गए।उन्होंने सड़क जाम कर दिया, जिससे आवागमन बाधित हो गया।