इटावा: सिखों के पांचवे गुरु अर्जुन देव साहिब के बलिदान दिवस पर गुरु तेग बहादुर साहिब गुरुद्वारे में हुआ अखंड पाठ और शबद कीर्तन
Etawah, Etawah | May 30, 2025 सिखों के पांचवे गुरु अर्जुन देव साहिब के बलिदान दिवस के उपलक्ष में शुक्रवार सुबह 11 बजे से गुरुतेग बहादुर साहिब गुरुद्वारा में अखंड पाठ एवं शबद कीर्तन का आयोजन हुआ जिसमें मानवता के लिए महान बलिदान देने वाले गुरु से प्रेरणा लेने का सभी से आग्रह किया गया। इस मौके पर 40 दिन से चल रहे सुखमनी पाठ का समापन हुआ। गुरुद्वारा के अध्यक्ष तरनपाल कालड़ा मौजूद रहे।