इटावा: सदर तहसील इलाके के सीएमओ कार्यालय पर 62 एएनएम छात्राओं को सीएमओ और डिप्टी सीएमओ ने टेबलेट वितरित किए
Etawah, Etawah | May 30, 2025 सदर तहसील इलाके के सीएमओ कार्यालय पर एएनएम प्रशिक्षण कर रही छात्रों को टेबलेट वितरित किये गए है। शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे सीएमओ डॉक्टर बीके सिंह ने एएनएम प्रशिक्षण केंद्र की छात्राओं को स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण उत्तर प्रदेश के डीजी शक्ति द्वारा सभी 62 छात्राओं को टेबलेट वितरण किया गया है।