Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
image
image
image
image
image

◆◆ *जिलाधिकारी ने साप्ताहिक समन्वय बैठक में सहयोग शिविर, टीबी मुक्त भारत अभियान, जलजमाव एवं न्यायालयीन मामलों की समीक्षा की* छपरा, 06 जुलाई 2026 ◆ जिलाधिकारी सारण श्री वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में साप्ताहिक समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। ◆ 07 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं प्रखंड के प्रभारी वरीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर का प्रभावी एवं सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित करें ताकि अधिक से अधिक लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि माननीय उपमुख्यमंत्री सह प्रभारी मंत्री, सारण श्री बिजेंद्र प्रसाद यादव भी सहयोग शिविर में शामिल होंगे। इसके दृष्टिगत संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। ◆ टीबी मुक्त भारत अभियान की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्रत्येक सरकारी अस्पताल एवं पंचायत स्तर पर विशेष स्क्रीनिंग शिविर आयोजित कर अधिक से अधिक लोगों की जांच सुनिश्चित की जाए। जिन व्यक्तियों में टीबी की पुष्टि हो, उनका तत्काल एवं समुचित उपचार प्रारंभ कराया जाए। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी सेविकाओं, जीविका दीदियों एवं अन्य माध्यमों से व्यापक जनजागरूकता एवं लोगों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। सभी प्रखंडों के वरीय प्रभारी पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर शिविरों के प्रभावी संचालन की निगरानी करने को कहा गया। साथ ही आरबीएसके टीम को विद्यालयों में पहुंचकर बच्चों की स्क्रीनिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। न्यायालयीन मामलों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि न्यायालयों में लंबित मामलों में स्टेटमेंट ऑफ फैक्ट्स समय पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि मामलों का प्रभावी ढंग से निष्पादन हो सके। ◆ बैठक में वर्षा ऋतु के दौरान जलजमाव की समस्या पर भी विशेष चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने बताया कि सभी सड़क निर्माण विभागों एवं शहरी निकायों द्वारा जलजमाव वाले स्थलों की पहचान कर ली गई है। उन्होंने निर्देश दिया कि जलजमाव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए दीर्घकालिक कार्ययोजना तैयार करने के साथ-साथ त्वरित राहत हेतु अल्पकालिक सुधारात्मक उपाय तत्काल लागू किए जाएं। संबंधित सड़क निर्माण विभागों के कार्यपालक अभियंताओं एवं नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को इस कार्य की नियमित एवं सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ मॉनिटरिंग करने का भी निर्देश दिया गया। ◆ बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा आमजन को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने का आह्वान किया। ◆ बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अपर समाहर्ता (विधि-व्यवस्था), अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे, जबकि सभी अनुमंडल पदाधिकारी, डीसीएलआर, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। #coordinationmeeting #DM #saran #chapra Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Saharsa, Bihar | Jul 6, 2026

MORE NEWS