तारानगर: जानकार बनकर साइबर ठग ने ₹67,960 ठगे, तारानगर पुलिस ने रिफंड करवाया, जताया आभार
साइबर ठगों द्वारा जानकार बनकर ठगी गई 67,960 रुपये की राशि को तारानगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित के खाते में रिफंड करवाया है। जिला पुलिस अधीक्षक चूरू निश्चय प्रसाद आईपीएस के अनुसार दिनांक 06 दिसम्बर 2024 को साइबर पोर्टल पर शिकायत प्राप्त हुई। परिवादी पवन कुमार जागिड पुत्र रामनिवास जागिड, 30 साल निवासी भलाउ तहसील तारानगर जिला चूरू ने दर्ज करवाई थी।