हरिद्वार: देर रात SSP प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने रोशनाबाद मुख्यालय में वर्चुअली बैठक ली, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने रोशनाबाद मुख्यालय में वर्चुअल बैठक ली। बैठक में जनपद के सभी थाना और कोतवाली प्रभारी जुड़े रहे। एसएसपी ने सभी अधिकारियों को पुलिस के पास आने वाले फरियादियों के साथ शालीन व्यवहार करने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि क्राइम के ग्राफ को कम करने के लिए चेकिंग अभियान और सत्यापन अभियान लगातार चलाया जाए।