मानिकपुर: चित्रकूट के समरदहा में छेड़खानी के मुकदमे की रंजिश में बुजुर्ग की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार
चित्रकूट के बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के सेमरदहा गांव में बुजुर्ग रामनरेश की कुल्हाड़ी से हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी गुड्ड उर्फ उदित नारायण को मालिन टंकी से सोमवर सुबह 10 बजे गिरफ्तार कर लिया। छेड़छाड़ के पुराने मुकदमे की रंजिश में हत्या का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को दोपहर 3 बजे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।