भादरा: एनडीपीएस एक्ट के मामले में फरार चल रहे आरोपित को प्रोडक्शन वारंट पर किया गया गिरफ्तार
भादरा, 8 जुलाई। भिरानी थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में करीब एक वर्ष से फरार चल रहे वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। भिरानी थानाधिकारी राधेश्याम पुनिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी भालसिंह उर्फ मास पुत्र पृथ्वीसिंह राजपूत निवासी भादरा को न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट प्राप्त कर गिरफ्तार किया है।