सदर: प्रयागराज: दीपावली पर SRN अस्पताल में घायलों की भीड़ उमड़ी, 3 दिन में 100 से ज्यादा मरीज पहुंचे; 9 झुलसे लोग भर्ती
Sadar, Allahabad | Nov 10, 2026
प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू (SRN) अस्पताल में दीपावली के दौरान पटाखों से झुलसे, सड़क हादसों में घायल और मारपीट के शिकार लोग इलाज के लिए पहुंचे। शनिवार, रविवार और सोमवार के दौरान कुल 100 से अधिक मरीज अस्पताल लाए गए। जिनमें नौ बर्न के मरीज भर्ती किए गए।