उचकागांव: मीरगंज के एकड़ेंगा जाँच चौकी के पास से 9 लीटर शराब और साइकिल जब्त, तस्कर गिरफ्तार
मीरगंज थाना क्षेत्र के एकड़ेंगा जाँच चौकी के समीप से पुलिस ने 9 लीटर शराब और एक साइकिल को जब्त किया है साथ ही तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए तस्कर की पहचान सिवान जिले के नौतन थाना अंतर्गत सिसवा गाँव निवासी रघुनाथ भगत का 42 वर्षीय पुत्र दिलीप कुमार है। गोपालगंज पुलिस ने शनिवार की शाम 4:35 के करीब जानकारी दी।