कुडू: नववर्ष विक्रम संवत् पर जिले के विभिन्न प्रखंडों में जय श्रीराम समिति ने चलाया जागरूकता अभियान
Kuru, Lohardaga | Mar 27, 2025 लोहरदगा सदर प्रखंड, कुड़ू प्रखंड, सेन्हा प्रखंड एवं घाघरा में जय श्रीराम समिति द्वारा गुरुवार शाम 5:30 बजे नववर्ष विक्रम संवत् 2025 को भव्य बनाने हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और आगामी शोभायात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए ललित नारायण स्टेडियम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का संकल्प लिया।