कुडू: कुड़ू प्रखंड में जय श्रीराम समिति की बैठक संपन्न, विक्रम संवत् 2082 के लिए भव्य शोभायात्रा की तैयारी शुरू
Kuru, Lohardaga | Mar 25, 2025 नववर्ष विक्रम संवत् 2082 को भव्य तरीके से मनाने की तैयारी जोरों पर है। इसी कड़ी में मंगलवार शाम 6 बजे कुड़ू प्रखंड के जिमा पंचायत और लावागाई पंचायत, भंडरा प्रखंड के बेदाल गांव, सेन्हा प्रखंड के बरही गांव, किस्को प्रखंड के अरेया गांव तथा सदर प्रखंड के अरकोसा और मन्हो गांव में जय श्रीराम समिति की बैठक आयोजित की गई।