कुडू: प्रखंड में रमज़ान के अलविदा जुमे पर नमाज़ अदा की गई
Kuru, Lohardaga | Mar 28, 2025 लोहरदगा जिले के कुडू प्रखंड में रमजान के पवित्र महीने के अंतिम जुमे की नमाज शुक्रवार को दोपहर लगभग 1: 05 बजे विभिन्न मस्जिदों में अदा की गई। इस खास मौके पर हजारों की संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबी और रोज़ेदार बड़ी अकीदत और जज़्बे के साथ शामिल हुए। जब नमाज शुरू हुई, तो माहौल पूरी तरह रूहानी ताक़त और इबादत से भर गया।