सूरजपुर: आमगांव में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 300 ग्रामीणों को मिला जांच और उपचार का लाभ
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर आमगांव में विशेष निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में आमगांव सहित आसपास के गांवों से पहुंचे करीब 300 ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श और निःशुल्क दवाइयों का लाभ लिया। कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के निर्देश एवं सीएमएचओ डॉ. प्रशांत सिंह के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने