पाली: ग्राम बेटना में बारिश के बीच तेज आंधी से उड़कर गिरे सोलर पैनल हुए क्षतिग्रस्त, आर्थिक सहायता की मांग की गई
Pali, Lalitpur | Apr 3, 2026 ग्राम बेटना में तेज बारिश एवं आंधी के साथ किसान के खेत पर सिंचाई के लिए लगे हुए सोलर पैनल जमीन पर गिरने से क्षतिग्रस्त हो गए। उक्त मामले में किसान ने जानकारी देते हुए बताया कि उसने लगभग ₹200000 की लागत से सोलर पैनल लगवाए थे। उसने उक्त मामले में जिम्मेदारों से मामले को संज्ञान लेते हुए क्षतिपूर्ति हेतु उसे आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है