कुटुंबा: खेत में टूटकर गिरे बिजली के तार की चपेट में आने से किसान की मौत, वह फसल देखने और मोटर चलाने जा रहे थे
कुटुंबा थाना क्षेत्र के कंठी बीघा गांव में मंगलवार सुबह खेत में टूटकर गिरे बिजली के तार की चपेट में आने से किसान बबन सिंह (45) की मौत हो गई। वह रघुनंदन सिंह के पुत्र थे। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। गांव में भी शोक का माहौल है।