*औरंगाबाद में राजद का महाधरना: सांसद अभय कुशवाहा ने बढ़ते अपराध, महंगाई और बेरोजगारी पर सरकार को घेरा।।*
न्यूज़ इंडिया नेशन श्रवण यादव
*औरंगाबाद बिहार 17.06.2026*
बिहार में बढ़ते अपराध, महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं को लेकर सोमवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने औरंगाबाद में सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।।
प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिला मुख्यालय स्थित जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) कार्यालय के समीप आयोजित एक दिवसीय विशाल महाधरना में सैकड़ों कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भाग लिया। इस दौरान सरकार की नीतियों के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई।।
महाधरना का नेतृत्व औरंगाबाद सांसद अभय कुशवाहा, कार्यक्रम प्रभारी एवं अरवल के पूर्व विधायक रविंद्र कुमार सिंह तथा पूर्व विधायक सतीश दास ने किया।।
वक्ताओं ने राज्य की कानून-व्यवस्था, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार पर निशाना साधा।।
*सांसद अभय कुशवाहा ने कहा* कि आम जनता लगातार बढ़ती महंगाई से परेशान है। किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है, जबकि युवाओं के सामने रोजगार का गंभीर संकट खड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है और अपराध की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है।।
*कार्यक्रम प्रभारी रविंद्र कुमार सिंह* ने कहा कि किसान, छात्र और युवा विभिन्न स्तरों पर समस्याओं और उपेक्षा का सामना कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से जनहित के मुद्दों पर तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर नहीं हुई, तो राजद सड़क से लेकर सदन तक अपना संघर्ष जारी रखेगा।।
*पूर्व विधायक सतीश दास* ने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनहित के मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाया जा रहा है, जबकि आम लोगों की समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं।।
*प्रदेश महासचिव ई. सुबोध कुमार सिंह* ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल अपने राजनीतिक हितों के लिए नहीं, बल्कि राज्य के गरीबों, दलितों, पिछड़ों, वंचितों, किसानों और मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई लड़ रही है। पार्टी जनता की आवाज को बुलंद करती रहेगी और सरकार को जनसमस्याओं के प्रति जवाबदेह बनाने का काम करेगी।।
महाधरना की अध्यक्षता राजद प्रधान महासचिव अनिल टाइगर ने की, जबकि संचालन अमोद चंद्रवंशी ने किया। कार्यक्रम में डॉ. गुलाम शाहिद, कौलेश्वर प्रसाद यादव, युसूफ आजाद अंसारी, एहसान अहमद, डॉ. रमेश यादव, बादशाह यादव, अनिल यादव, विकास पासवान, राघवेंद्र प्रताप सिंह, उदय उज्जवल, डॉ. संजय यादव, मुन्ना अजीज सहित बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।
*नोट- बारुण में एजेंसी में जॉब हेतु दो लोगों की आवश्यकता है।। सम्पर्क करें -: 9934061913*