पटना ग्रामीण: सेवा पर्व पर पटना में दिखाई जा रही है फिल्म चलो जीते हैं
सेवा पर्व के तहत PM मोदी के जीवन पर आधारित फिल्म चलो जीते हैं का प्रदर्शन पटना के सिनेमाघरों में किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार सुबह 11 बजे P&M Mall मल्टीप्लेक्स में इस फिल्म को देखने के लिए न सिर्फ आम लोग बल्कि बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचे। फिल्म में प्रधानमंत्री मोदी के बचपन,संघर्ष और समाज सेवा से जुड़े प्रसंगों को दिखाया।