पटना ग्रामीण: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तारा मंडल से विज्ञान प्रदर्शनी बस और वर्चुअल रियलिटी थियेटर का उद्घाटन किया
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार की सुबह करीब 11 बजे पटना के तारामंडल में आयोजित कार्यक्रम में विज्ञान प्रदर्शनी बस को हरी झंडी दिखाकर भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्श बस सेवा की शुरुआत की। उन्होंने विज्ञान एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की कई योजनाओं का उद्घाटन किया,जिसमें तारामंडल परिसर में एस्ट्रा पार्क निर्माण, स्मारिका बिक्री केंद्र आदि शामिल हैं।