पटना ग्रामीण: स्वच्छ भारत अभियान के तहत झाऊगंज डाकघर कर्मचारियों ने निकाली संदेश यात्रा
शनिवार की सुबह 11 बजे झाऊगंज डाकघर, पटना सिटी के कर्मचारियों ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता का संदेश देने के लिए एक संदेश यात्रा निकाली। यह यात्रा पटना सिटी डाकघर से शुरू होकर कंगन घाट तक गई। इस दौरान कर्मचारियों ने लोगों को स्वच्छता बनाए रखने और साफ-सफाई के महत्व के बारे में जागरूक किया।