गया टाउन सीडी ब्लॉक: नए आईजी विकास वैभव 'जीरो टॉलरेंस' के साथ मैदान में उतरे, राजनीतिक दलों ने किया भव्य स्वागत
मंगलवार को रात 7:00 बजे मोक्ष और ज्ञान की भूमि गयाजी में एक बार फिर चर्चित आईपीएस अधिकारी विकास वैभव की वापसी हुई है। मंगलवार को उन्होंने मगध प्रमंडल रेंज के आईजी के रूप में औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण कर लिया। गया पहुंचते ही प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों और विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।