सिरदला: भाभी की विदाई कराने पहुंचा युवक, उसी घर की दुलहन बन गई उसकी प्रेमिका
भादो का महीना, न लग्न का झंझट, न पंडित की तलाश और न बैंड-बाजा का इंतजार। सिरदला थाना क्षेत्र के हजरा खाप गांव में मंगलवार देर रात प्रेम कहानी ने ऐसा यू-टर्न लिया कि ग्रामीण भी बोले—भाई, ये तो गजब हो गया! युवक अपनी ही बड़ी भाभी की विदाई कराने पहुंचा था, लेकिन कहानी ऐसी पलटी कि प्रेमिका ही दुल्हन बन गई और विदाई भी उसी की हो गई।,,, मंगलवार 4 pm