नालासोपारा पश्चिम में विशाल अजगर से मचा हड़कंप!
नालासोपारा पश्चिम से MHADA जाने वाली सड़क पर आज रात करीब 9 बजे डिवाइडर के पास बड़ा और मोटा अजगर दिखाई दिया। अजगर को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे सड़क पर ट्रैफिक जाम हो गया।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, दमकल विभाग को सूचना दी गई, लेकिन टीम मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद भीड़ में मौजूद एक व्यक्ति ने लकड़ी की मदद से अजगर को सड़क पार झाड़ियों में छोड़ दिया।
⚠️ ऐसे मामलों में खुद से सांप को पकड़ने की कोशिश न करें और प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना दें।
#Nalasopara #NalasoparaWest #VasaiVirar #Python #Snake BreakingNews Maharashtra VasaiVirarNews
Vasai, Palghar | Sep 12, 2026