जमुई: मंडल कारा का औचक निरीक्षण: सीजेएम दिलीप कुमार राय ने बंदियों की समस्याएं सुनीं और सुधार के दिए निर्देश
Jamui, Jamui | May 23, 2026 मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) दिलीप कुमार राय ने शुक्रवार 12 बजे के करीब मंडल कारा का औचक निरीक्षण कर जेल की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं और मानवाधिकारों की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जेल प्रशासन को कई आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए बंदियों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर दिया।