कानपुर में बिजली तार चोर गिरोह का भंडाफोड़!
कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र में सरकारी बिजली के खंभों से तार चोरी करने वाले गिरोह पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 46 किलो सरकारी विद्युत तार और तार काटने वाला कटर बरामद किया है।
📍 पुलिस के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर सवाईपुर मोड़ के पास घेराबंदी कर दिलीप, आशीष और हेमंत को गिरफ्तार किया गया।
🚗 चोरी में इस्तेमाल की जा रही होंडा कार को भी आवश्यक दस्तावेज न मिलने पर मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी दिलीप का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास सामने आया है। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष अनुज कुमार के नेतृत्व में की गई।
सजेती पुलिस की इस कार्रवाई को आप कैसे देखते हैं? अपनी राय कमेंट में बताएं।
📢 कानपुर की हर छोटी-बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें Ground Zero News के साथ।
#Kanpur #KanpurNews #GZNews #GroundZeroNews #SajetiPolice KanpurPolice CrimeNews PoliceAction TheftCase BreakingNews UttarPradesh UPPolice