#मथुरा - दीपावली पर जागा बाट माप विभाग: छाता क्षेत्र में मिष्ठान भंडारों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, घटतौली मिलने पर 3 मशहूर दुकानों के काटे चालान
👉त्योहारी सीजन में घटतौली करने वालों की खैर नहीं; छाता नगर में ‘श्रीजी’, ‘अग्रवाल’ और ‘दुर्गा मिष्ठान भंडार’ पर प्रशासन का शिकंजा
👉दीपावली के पावन पर्व पर जनता की जेब पर डाका डालने वाले मिलावटखोरों और तौल में हेराफेरी करने वालों के खिलाफ बाट माप विभाग ने सख्त रुख अपना लिया है!
👉 छाता क्षेत्र में बाट माप निरीक्षक वीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में चलाए गए औचक अभियान के दौरान तौल में गड़बड़ी मिलने पर छाता नगर की मशहूर दुकानों— श्रीजी मिष्ठान भंडार, अग्रवाल मिष्ठान भंडार और दुर्गा मिष्ठान भंडार के खिलाफ भारी-भरकम चालान की कार्रवाई की गई है।
👉प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से बाजार में हड़कंप मच गया है। त्योहारों पर यदि आप भी खरीदारी कर रहे हैं, तो तौल पर खास नजर रखें!
#viralmathura #mathuranews #chhata #diwali