कवर्धा: सिंगारपुर में आपसी विवाद के चलते 4 लोगों के द्वारा एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने का आरोप, मामला दर्ज
27 जनवरी को कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के सिंगारपुर का है।जहा आपसी विवाद के चलते 04 लोगो ने प्रार्थी के साथ जमकर मारपीट गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी है।प्रार्थी प्यारे लाल पटेल की शिकायत पर मारपीट करने वाले मोहन पटेल,सोहन पटेल, कुंदेलाल पटेल और कार्तिक राम पटेल के खिलाफ धारा 294,323,34,506 के तहत मामला हुआ दर्ज।