पटना ग्रामीण: तेज प्रताप यादव ने पटना में पायलट की वर्दी वाला वीडियो शेयर किया, सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया x पर सोमवार दोपहर 12:00 बजे एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में तेज प्रताप यादव पायलट की वर्दी में नजर आ रहे हैं और बैकग्राउंड में देशभक्ति गीत भी बज रहा है। इस पोस्ट के साथ ही तेज प्रताप यादव ने लिखा है जो व्यक्ति हवाई जहाज उड़ता है उसे अदृश्य में विश्वास करना चाहिए।