बोरियो: तीन मोहनी चौक के पास ऑटो से गिरकर महिला गंभीर रूप से हुई घायल, सीटी स्कैन के लिए रेफर ।
तीन मोहनी चौक के पास चलती ऑटो से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई । महिला की पहचान सरायविंधा गांव निवासी 30 वर्षीय होपनमय मुर्मू के रूप में हुई ,जिसका प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोरियो में किया गया तथा सीटी स्कैन के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।