गिरिडीह: जमुआ रोड के सेनादोनी में भूमिहीन गरीबों की परेशानी, खतियान-रसीद नहीं होने से जाति व आवासीय प्रमाण पत्र बनाने में दिक्कत
जमुआ रोड़ के सेनादोनी पंचायत अंतर्गत तिगोजोरी गांव में भूमिहीन गरीबों के पास जमीन का कोई खतियान और रसीद नहीं होने के कारण उनका जाति/आवासीय नहीं बन पा रहा है। गुरुवार को 2 बजे ग्रामीणों ने अपनी परेशानी बयां की। इनके पास सरकार का दिया हुआ भूमिहीन/ गृहविहीन आधारित जमीन मिलने का प्रमाण पत्र मौजूद है।बताया वे जाति-आवासीय बनाने के लिए आयोजित किए गए कैंप में भी गए।