अशोक नगर: मोहरी राय गांव में शराब बनी मौत की वजह,नशे में नाली में गिरा युवक, मौके पर ही मौत अस्पताल किया पोस्टमार्टम
अशोकनगर जिले के मोहरी राय गांव में शराब का नशा एक 35 वर्षीय युवक की जान ले गया। जानकारी के अनुसार शिव्वू कुशवाहा सोमवार शाम नशे की हालत में नाली में गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक युवक लंबे समय से शराब पीने का आदी था।