जिले के चार प्रखंडों, नगर परिषद अरवल, नगर पंचायत कुर्था और 12 पंचायतों में मंगलवार को सहयोग शिविर आयोजित किए गए। जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस ने कलेर प्रखंड की इस्माईलपुर कोयल पंचायत में शिविर का निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं, विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति और आवेदनों के निष्पादन की समीक्षा की।