👉 अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी प्रतापगढ़ श्री बृजनन्दन राय एवं सी.आर.ओ. प्रतापगढ़ द्वारा आगामी पुलिस भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण किया गया।
➡️ आगामी आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा-2025 को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 06.06.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी प्रतापगढ़ श्री बृजनन्दन राय एवं सी.आर.ओ. प्रतापगढ़ द्वारा श्री चन्द्रिकन इण्टरमीडिएट कालेज थाना क्षेत्र कोतवाली नगर का निरीक्षण किया गया।
➡️ निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्र की सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास मार्ग, अभ्यर्थियों की चेकिंग व्यवस्था, सीसीटीवी कवरेज, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
➡️ उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को परीक्षा के दौरान पूर्ण सतर्कता एवं सजगता के साथ ड्यूटी करने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने तथा किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
➡️ परीक्षा केन्द्र के आसपास कानून-व्यवस्था बनाए रखने, यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
➡️ निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने तथा परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराने हेतु समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।
➡️ जनपद प्रतापगढ़ पुलिस आगामी पुलिस भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।