पुनासा: विधायक बोले- 2-3 दिन में होंगे मूंदी रोड के टेंडर: अफसरों ने कहा- नहीं पता, इंतजार कर रहे है ।
Punasa, Khandwa | Sep 10, 2026 खस्ताहाल हो चुके खंडवा-मूंदी रोड़ के टेंडर को लेकर हर कोई इंतजार कर रहा है। 32 किलोमीटर लंबे इस हाईवे पर रोजाना हादसे हो रहे हैं, लोग जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे हैं। खास बात यह है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खुद इस रोड के टेंडर 15 सितंबर से पहले जारी होने की घोषणा कर चुके हैं।