अकलतरा: डंगरापारा में साले ने जीजा के साथ की मारपीट, अकलतरा थाना में दर्ज हुआ केस
अकलतरा थाना क्षेत्र के डंगरापारा में साले ने जीजा के साथ मारपीट की है। पुलिस ने मामले में मारपीट करने वाले मेहर अली के खिलाफ BNS की धारा 115(2), 296, 351(2) के तहत जुर्म दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, अकलतरा के अजीज खान ने बताया कि वह अपने ससुराल जाकर साले मेहर अली को समझाने गया था। इस दौरान उसका साला नहीं माना।