अकलतरा: नरियरा गांव की ऑटो पार्ट्स की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान, घंटों की मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
अकलतरा क्षेत्र के नरियरा गांव की ऑटो पार्ट्स की दुकान में भीषण आग लग गई। आगजनी से दुकानदार को लाखों का नुकसान हुआ है। आग लगने के बाद मौके पर दमकल की 3 गाड़ियां पहुंची और घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल, आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। दुकानदार ने मुलमुला पुलिस को आगजनी की सूचना दी है।