अकलतरा: अर्जुनी गांव में महिला से मारपीट करने वाले व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज, अकलतरा पुलिस जांच में जुटी
अकलतरा थाना क्षेत्र के अर्जुनी गांव में महिला के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में मारपीट करने वाले अजय कांत खूंटे के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, अर्जुनी गांव के अंजली कोशले ने बताया कि वो घर में थी, उसी समय अजय कांत खूंटे उसके घर में आया. जिसे आने के लिए मना की तो अजय कांत खूंटे ने उसके साथ गाली-गलौज की।