अकलतरा: छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष सौरभ सिंह के अकलतरा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
अकलतरा पहुंचने पर छग खनिज विकास निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष सौरभ सिंह का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। अकलतरा के अलग-अलग चौक चौराहों में पहुंचने पर पटाखे फोड़े गए और फूलमाला से स्वागत किया गया। मीडिया से बातचीत में सौरभ सिंह ने कहा कि छग में व्यापक खनिज संपदा है, उसका विकास की दिशा में बेहतर इस्तेमाल किया जाएगा।