अकलतरा: लीलागर नदी से जुआ खेलते 3 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों से ₹32,630, 2 बाइक और 2 मोबाइल जब्त
अकलतरा पुलिस ने कोटमीसोनार गांव के लीलागर नदी के पास से जुआ खेलने वाले 3 जुआरी राकेश शर्मा, गुलाब यादव, चंद्रशेखर पाठक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है। दरअसल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कोटमीसोनार गांव के लीलागर नदी के पास कुछ जुआरियों के द्वारा जुआ खेला जा रहा था।